LIVE

6/recent/ticker-posts

बुनकर समाज को मिला मजबूत नेतृत्व - धमतरी के चंद्रशेखर देवांगन बने भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक, जिले में खुशी की लहर

रायपुर -भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी बुनकर प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।

इस घोषणा के तहत धमतरी जिले के सेमरा (सिहावा) निवासी चंद्रशेखर देवांगन को प्रदेश सह संयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। चंद्रशेखर देवांगन की नियुक्ति की खबर सामने आते ही जिले सहित पूरे बुनकर समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद चंद्रशेखर देवांगन ने न्यूज स्पेशल से खास बातचीत में कहा- कि वे बुनकर समाज के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पूरे प्रदेश में सक्रिय रूप से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बुनकरों को आर्थिक, सामाजिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के लिए ठोस रणनीति के साथ कार्य किया जाएगा।

देवांगन ने स्पष्ट किया कि यह कार्य प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशों, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व और बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में किया जाएगा, ताकि बुनकर समाज को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

चंद्रशेखर देवांगन की नियुक्ति पर उनके परिवारजनों, बीजेपी नगरी–बेलरगांव मंडल, हिंदू संगठन सिहावा–नगरी, सहित जिलेभर के इष्ट मित्रों और सामाजिक संगठनों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है।

समर्थकों ने इसे बुनकर समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए संगठन के लिए एक मजबूत कड़ी करार दिया है।

           मिश्रा जी की कलम से 🖊️...9575560069


Post a Comment

0 Comments