रायपुर - धमतरी–गरियाबंद सीमा से लगे बड़े गोबरा इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान जमीन में गाड़कर रखी गई भारी रकम, हथियार और नक्सलियों का लैपटॉप बरामद किया गया है।
💥 क्या-क्या बरामद हुआ?
💰 46 लाख रुपये नकद (जमीन में गाड़कर रखे गए)
💵 2 लाख रुपये के पुराने 2000 के नोट
🔫 एक भरमार राइफल
🔴 160 नाग (कारतूस/गोली)
💻 नक्सलियों का एक लैपटॉप, जिसमें कई अहम राज छिपे होने की आशंका
📍 कहां की है घटना?
यह कार्रवाई बड़े गोबरा इलाके में की गई, जो नक्सल गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है।
👮 संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई
यह सफलता E30 Team Gariaband और DRG Dhamtari की संयुक्त कार्रवाई का नतीजा है। खुफिया सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें जमीन के भीतर छिपाकर रखा गया यह खजाना बरामद हुआ।
🕵️ लैपटॉप से खुल सकते हैं कई राज
बरामद लैपटॉप को जांच के लिए भेजा गया है। आशंका है कि इसमें नक्सली नेटवर्क, फंडिंग, सप्लाई लाइन और स्थानीय संपर्कों से जुड़े अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत हो सकते हैं।
🔎 जांच जारी
पुलिस का कहना है कि बरामद रकम नक्सल गतिविधियों के लिए इकट्ठा की गई थी। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है।
👉 यह कार्रवाई नक्सलियों की आर्थिक कमर तोड़ने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।
मिश्रा जी की कलम से 🖊️...9575560069

.png)

0 Comments