ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा।
ग्रहण की शुरुआत आज रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगी और इसे भारत के लगभग हर हिस्से से देखा जा सकेगा।
नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और लखनऊ जैसे बड़े शहर इस रहस्यमयी दृश्य के गवाह बनेंगे।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो चुका है। यही वजह है कि मंदिरों में कई धार्मिक गतिविधियाँ रोक दी गई हैं।
🔭 वैज्ञानिक भी इस खगोलीय घटना को बेहद अहम मान रहे हैं… अब सबकी नज़रें टिकी हैं आज रात के आसमान पर… जहां चाँद एक अनोखे रंग और रूप में दिखाई देगा।

.png)

0 Comments