सोमवार को 17 वार्ड पंच नगरी पहुंचे और अपने साथ 19 वार्ड पंचों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन लेकर एसडीएम कार्यालय में दस्तक दी। पंचों ने एक सुर में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंप दिया।
पंचों का आरोप है कि सरपंच ने अपने कार्यकाल में मनमानी, भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार की सारी हदें पार कर दी हैं। ज्ञापन में कुल 13 गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें सबसे बड़ा मुद्दा है—
👉 पानी टंकी की सफाई के नाम पर बिना काम किए 1 लाख 50 हजार रुपए की राशि निकालना।
इसके अलावा पंचायत में घटिया निर्माण कार्य, वित्तीय अनियमितता और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि सरपंच का कार्यकाल अभी महज 1 साल 1 महीना ही हुआ है, लेकिन इतने कम समय में ही पंचायत के अधिकांश पंच उनके खिलाफ खुलकर मैदान में उतर गए हैं।
सूत्र बताते हैं कि पंचायत के अंदर लंबे समय से विवाद और असंतोष का माहौल बना हुआ था। हालात इतने बिगड़े कि इस दौरान दो पंचायत सचिव भी बदले जा चुके हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब पूरे मामले पर सबकी नजर प्रशासन पर टिकी है।क्या एसडीएम इस ज्ञापन पर कार्रवाई करते हुए अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू करेंगे? या फिर सेमरा पंचायत की सियासत में और बड़ा भूचाल आने वाला है?
फिलहाल इतना तय है—सेमरा की “आदर्श पंचायत” अब सियासी जंग का अखाड़ा बन चुकी है। 🔥
मिश्रा जी की कलम 🖋️...से -9575560069

.png)

0 Comments