दरअसल, सरपंच संघ नगरी के मुताबिक जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले एक सचिव पर महिला जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार करने, सरपंचों की बातों को नजरअंदाज करने और कार्यालय में समय पर उपस्थित न रहने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित सचिव पहले भी विवादों में रह चुका है और अन्य ब्लॉक से स्थानांतरित होकर नगरी में पदस्थ किया गया है। सरपंचों का आरोप है कि इस मामले की शिकायत पहले भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
सरपंच संघ ने प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट किया है कि यदि सचिव को हटाकर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो 7 अप्रैल 2026 को नगरी जनपद कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
संघ ने चेतावनी दी है कि इस आंदोलन में नगरी जनपद के 102 सरपंच शामिल होंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
धमतरी के नगरी में सचिव की मनमानी के खिलाफ सरपंचों का गुस्सा फूट पड़ा है… 5 दिन का अल्टीमेटम… अब सीधी चेतावनी – कार्रवाई नहीं तो बड़ा आंदोलन तय!”
मिश्रा जी की कलम 🖋️ से.....9575560069

.png)

0 Comments