कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिलेवासियों से अपील की है कि होली को उत्साह, खुशी और शांति के साथ मनाएं।
उन्होंने साफ कहा है—
▪️ किसी पर जबरन रंग न डालें।
▪️ ग्रीस, पेंट जैसे हानिकारक रंगों से दूरी रखें।
▪️ भीड़-भाड़ से बचें और भाईचारे का संदेश दें।
कलेक्टर ने हर्बल गुलाल के उपयोग पर विशेष जोर दिया है। महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे फूलों से बने प्राकृतिक रंग पूरी तरह केमिकल-फ्री हैं और स्थानीय बाजार में वाजिब दाम पर उपलब्ध रहेंगे।
होलिका दहन के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों पर व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👉 प्रशासन की स्पष्ट अपील –
“ऐसी होली मनाएं, जिससे खुशियां फैलें, परेशानी नहीं।”
मिश्रा जी की कलम से 🖊️..9575560069

.png)

0 Comments