धमतरी -धमतरी में पर्यटन को नई दिशा देने की बड़ी शुरुआत हो चुकी है…जिला प्रशासन की पहल पर 40 सदस्यीय टीम को बस्तर भ्रमण के लिए रवाना किया गया…इस मौके पर कलेक्टर Abinash Mishra और जिला पंचायत अध्यक्ष Arun Sarva ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया…
30 मार्च से 1 अप्रैल तक चल रहे Exposure Visit सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत यह टीम बस्तर के प्रमुख पर्यटन स्थलों—चित्रकूट जलप्रपात, तीरथगढ़, कुटुमसर गुफा, दंतेश्वरी मंदिर, नारायणपाल और बारसूर का भ्रमण करेगी…यह सिर्फ एक यात्रा नहीं… बल्कि सीखने का मिशन है…जहां प्रतिभागी समझेंगे कि कैसे आदिवासी संस्कृति, होमस्टे, हस्तशिल्प और लोकल बाजार को जोड़कर रोजगार के अवसर तैयार किए जाते हैं !
चिलकुटी मेटल विलेज और गुड़िया पदर जैसे मॉडल इस बात के उदाहरण हैं कि कैसे “लोकल से वोकल” को जमीन पर उतारा गया है धमतरी भी प्राकृतिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद समृद्ध है…गंगरेल डैम (मिनी गोवा), नरहरा वॉटरफॉल, महानदी उद्गम, माडमसिल्ली और ठेमली जैसे पर्यटन स्थल यहां पहले से मौजूद हैं…अब इस Exposure Visit के जरिए इन्हें बेहतर प्लानिंग और प्रमोशन के साथ विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है…।
अगर यह पहल सफल होती है…
तो धमतरी भी जल्द ही प्रदेश के प्रमुख टूरिज्म हब के रूप में अपनी पहचान बना सकता है…
Collector– Abinash Mishra-
“हमारा प्रयास है कि धमतरी के युवा और स्व-सहायता समूह बस्तर के सफल टूरिज्म मॉडल को सीधे जाकर समझें…और वहां के अनुभव को अपने क्षेत्र में लागू करें…इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा…बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे ! धमतरी में अपार संभावनाएं हैं…और हम उसे एक मजबूत पहचान देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं…”
हरि झंडी से शुरू हुआ सफर… धमतरी को टूरिज्म हब बनाने की ओर बड़ा कदम!”
....मिश्रा जी की कलम 🖋️...से 9575560069


.png)

0 Comments