धमतरी -जिले में अवैध प्लॉटिंग का ऐसा जाल बिछ चुका है कि अब ये सिर्फ जमीन का मामला नहीं, बल्कि सिस्टम की नाकामी और मिलीभगत की कहानी बन चुका है....हालात इतने संगीन हैं कि ये मुद्दा विधानसभा तक पहुंच गया, जहां विपक्षी विधायकों ने जोरदार बहस करते हुए सरकार को घेरा....वही जिले के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री ने अवैध प्लाटिंग को स्टार्टअप बताया मगर जब जवाब और ठोस कार्रवाई नहीं मिली, तो नाराज़ विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया..... एक साफ संदेश कि अब सब्र का बांध टूट रहा है..... इधर धमतरी विधायक ओंकार साहू खुद मैदान में उतरकर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ विरोध जताते नजर आए, लेकिन हैरानी की बात ये रही कि प्रशासन के कानों में जैसे जूँ तक नहीं रेंगी..... जिसे लेकर लोगों के दिलों में सवाल उठ रहा है.... क्या ये खामोशी इत्तेफाक है या फिर कोई गहरी साज़िश ?_
माहौल में उस वक्त और हलचल मच गई जब शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के धमतरी दौरे की खबर आई..... अचानक प्रशासन हरकत में आया और हटकेशर इलाके में सड़क पर डाले गए मुरुम को जब्त कर कार्रवाई का दिखावा किया गया..... लेकिन जनता इसे सिर्फ खानापूर्ति मान रही है.... जब ऊपर से दबाव आता है तभी क्यों जागता है सिस्टम ?, इधर गुस्से की चिंगारी अब लपट बन चुकी है.....
शहर के कई इलाकों में अवैध प्लॉटिंग का जखीरा खुलकर सामने आ रहा है-
कलेक्टर दफ्तर के आसपास चारो ओर
गुजराती कॉलोनी के पीछे हटकेशर वार्ड
रजिस्ट्री ऑफिस के बाजू, रुद्री रोड
करेठा खार, मुजगहन, श्यामतराई, बायपास
रायपुर रोड स्थित संबलपुर, तेलिनसस्ती ,देमार
के अलावा दर्जनों जगह ओर है जंहा ये गोरखधंधा धड़ल्ले से चल रहा है...... वही लोगों का कहना है हर कोई देख रहा है... सबको पता है... मगर कार्रवाई कहीं नहीं! आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है ये खेल ?
क्या प्रशासन जानबूझकर आंखें मूंदे बैठा है ?
क्या राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई ठंडे बस्ते में है ?
या फिर अवैध प्लॉटिंग माफिया का नेटवर्क इतना मजबूत हो चुका है कि कानून भी बेबस दिख रहा है ?
अब जनता में आक्रोश और भरोसा टूटता नजर आ रहा है.... धमतरी की सड़कों से लेकर सत्ता के गलियारों तक एक ही आवाज गूंज रही है — कार्रवाई नहीं, तो जवाब दो..... स्थिति बेहद नाज़ुक है.... और अगर जल्द ही सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ये गुस्सा किसी बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है !
मिश्रा जी की कलम से 🖊️..9575560069

.png)

0 Comments