इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि जिम्मेदार अधिकारियों को सब कुछ मालूम होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही..... बल्कि इल्ज़ाम ये भी लग रहे हैं कि कुछ लोगों को अंदरूनी संरक्षण मिल रहा है..... जिसकी वजह से कालाबाज़ारी करने वालों के हौसले और भी बुलंद हो गए हैं।
सवाल बड़ा है?
क्या प्रशासन इस खुले खेल पर रोक लगाएगा ? या फिर नगरी-सिहावा की जनता यूँ ही लुटती रहेगी और जिम्मेदार खामोश रहेंगे ?
संसद से प्रधानमंत्री की चेतावनी
इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध के असर पर चिंता जताई.... उन्होंने कहा अगर हालात लंबे समय तक बिगड़े रहे, तो देश में जरूरी चीज़ों की सप्लाई पर असर पड़ सकता है...... प्रधानमंत्री ने सख्त लहजे मे कहा कालाबाज़ारी और मुनाफाखोरी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा..... साथ ही देशवासियों से अपील की कि वे सब्र रखें, अफवाहों से बचें और हालात पर नजर बनाए रखें..... वही एक तरफ आम आदमी अपनी जरूरतों के लिए जूझ रहा है, दूसरी तरफ कुछ लोग उसी मजबूरी को बाज़ार बना बैठे हैं...... अब वक्त है जिम्मेदार जागें, वरना ये आग सिर्फ चूल्हों तक नहीं, जनता के गुस्से में भी भड़क सकती है
मिश्रा जी की कलम से 🖊️...9575560069
संसद में प्रधानमंत्री ने क्या कहा सुनिए

.png)

0 Comments