LIVE

6/recent/ticker-posts

साथियों का सहारा बना संगठन-शिक्षक की मौत के बाद परिवार को मिला संवेदना का संबल, अब तक 67 लाख की मदद

नगरी -दुख की घड़ी में जब अपने भी साथ छोड़ देते हैं, तब छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन नगरी एक परिवार के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आया संगठन ने अपने संकल्प को निभाते हुए स्वर्गीय शिक्षक निकेश साहू (एलबी, माध्यमिक शाला मल्हारी) के परिवार को ₹100000 एक लाख रुपये की संवेदना राशि उनके निवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी सुधा साहू को सौंपा।

संगठन के सभी सदस्यों ने न केवल आर्थिक सहयोग दिया, बल्कि ईश्वर से परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की।

मार्च 2017 से शुरू हुई इस पहल के तहत एसोसिएशन अब तक अपने सदस्यों को ₹670000.00 सड़सठ लाख रुपये से अधिक की सहायता प्रदान कर चुका है—चाहे वह संवेदना राशि हो या गंभीर बीमारी में आर्थिक मदद।


                              विज्ञापन 

इस मानवीय पहल के सफल संचालन में शिक्षक साथियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिसके लिए संगठन ने सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया।

यह सिर्फ सहयोग नहीं, बल्कि एक परिवार के टूटे हौसलों को थामने की सच्ची कोशिश है

मिश्रा जी की कलम ..🖊️..से 9575560069

Post a Comment

0 Comments