LIVE

6/recent/ticker-posts

बलजीत छाबड़ा की मेहनत रंग लाई,नगरी नगर पंचायत को मिली 28 लाख की बड़ी सौगात . डमकाडीह में बनेगा सुसज्जित मुक्तिधाम

धमतरी -विकास की धारा में एक और कड़ी जुड़ गई है। नगरी नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा की पहल और लगातार प्रयासों का परिणाम अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। उनके प्रयासों से वार्ड क्रमांक 1 के डमकाडीहि स्थित मुक्तिधाम के विकास के लिए 28 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।

 - विज्ञापन-
बताया जा रहा है कि इस राशि से मुक्तिधाम में सौंदर्यीकरण, पाथवे निर्माण और अन्य जरूरी विकास कार्य किए जाएंगे। इससे नगरवासियों को अपने परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए एक सुव्यवस्थित और बेहतर मुक्तिधाम की सुविधा मिल सकेगी।

इस कार्य के लिए वार्ड पार्षद राजा पवार और देवचरण ध्रुव की प्रमुख मांग को अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा  ओर उपाध्यक्ष  विकास बोहरा  ने गंभीरता से लिया और लगातार प्रयास किए। साथ ही लोक निर्माण विभाग के सभापति अश्विनी निषाद के प्रयासों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अनुशंसा भी मिली, जिसके बाद यह स्वीकृति संभव हो पाई।

इस स्वीकृति के बाद नगरी नगर पंचायत में खुशी का माहौल है और नगरवासी वर्तमान नगर पंचायत टीम के विकास कार्यों की सराहना कर रहे हैं।

      मिश्रा जी की कलम से 🖊️...9575560069

Post a Comment

0 Comments