कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में जल पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय युवाओं को साहसिक खेलों के लिए प्रेरित करना है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस आयोजन से गंगरेल क्षेत्र को पर्यटन के नए हॉटस्पॉट के रूप में पहचान मिलेगी।
🏆 इनाम भी दमदार
प्रतियोगिता में विजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे
प्रथम पुरस्कार: ₹1,00,000
द्वितीय पुरस्कार: ₹50,000
तृतीय पुरस्कार: ₹25,000
इसके अलावा नाव सजावट और पारंपरिक वेशभूषा के लिए भी ₹11-11 हजार के विशेष पुरस्कार रखे गए हैं।
📌 भाग लेने के नियम
हर टीम में 02 सदस्य + 1 रिजर्व खिलाड़ी
प्रतिभागियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष
लाइफ जैकेट और वैध पहचान पत्र अनिवार्य
केवल पारंपरिक नावों को अनुमति, इंजन या मोटर बोट पूरी तरह प्रतिबंधित
🗓️ पंजीयन की अंतिम तिथि
टीमों के लिए पंजीयन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। इच्छुक टीमें 9 मार्च शाम 5 बजे तक पंजीयन करा सकती हैं।
जिला प्रशासन ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा नाव, बचाव दल, एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार की पूरी व्यवस्था रहेगी।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा - के अनुसार,
“इस तरह के आयोजन से गंगरेल में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और युवाओं को साहसिक खेलों में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।”
📞 अधिक जानकारी के लिए: 07722-232337, 98266-39989
मिश्रा जी की कलम से 🖊️..9575560069
विज्ञापन


.png)

0 Comments