जब पेट्रोल पंप कर्मचारी ने इसका विरोध किया तो युवक भड़क गए और कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में कर्मचारी के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके चलते उसे अस्पताल में सात टांके लगाने पड़े।
घटना के बाद घायल कर्मचारी ने सिहावा थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है।
⚠️ कानून व्यवस्था पर सवाल
इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं रात में पेट्रोल पंप जैसे सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की घटना होना लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाता है।
अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और आरोपियों तक कब तक पहुंच पाती है।
मिश्रा जी की कलम से 🖊️..9575560069

.png)

0 Comments