टीम गठन के चंद घंटों के भीतर ही ग्राम बोरई स्थित वनोपज नाका चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 क्विंटल धान (करीब 300 कट्टा) का अवैध परिवहन पकड़ लिया गया।
धान को एक ट्रक के माध्यम से बिना किसी वैध दस्तावेज के ले जाया जा रहा था जांच के दौरान जब कागजात मांगे गए तो चालक और संबंधित पक्ष कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद मौके पर मौजूद राजस्व विभाग, खाद्य विभाग और मंडी विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पूरी खेप को जब्त कर लिया।
प्रारंभिक जांच में धान की यह अवैध खेप उमरकोट (ओडिशा) निवासी ट्रेडर कुन्नू नायक से जुड़ी पाई गई है।
मामले में मंडी अधिनियम 1972 के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन का संदेश बिल्कुल साफ है—
👉 अवैध धान खरीदी और परिवहन अब बर्दाश्त नहीं
👉 सीमावर्ती नाकों पर 24×7 निगरानी
👉 टीम बनी है, और कार्रवाई लगातार चलेगी
टीम गठन के कुछ ही घंटों में हुई यह कार्रवाई उन लोगों के लिए खुली चेतावनी है, जो अब तक सिस्टम को हल्के में ले रहे थे।
मिश्रा जी के कलम से 🖊️...9575560069

.png)

0 Comments