SDM मनोज मरकाम ने अवैध धान परिवहन का भंडाफोड़ किया गया सांकरा फॉरेस्ट बैरियर पर ट्रक क्रमांक CG 04 JD 5939 की जांच की गई ट्रक में 616 बैग, कुल 246.46 क्विंटल धान लदा मिला।
धान की अनुमानित कीमत ₹4 लाख 92 हजार बताई जा रही है धान गरियाबंद जिले के ग्राम धुरवागुड़ी से धमतरी खपाने ले जाया जा रहा था !
माल मालिक की ओर से
न अनुमति।
न पंजी।
न वैध कागजात।
वाहन चालक लोचन यादव ने धान को धमतरी निवासी मेसर्स लालित ट्रेडर्स के मालिक ललित जैन का बताया, लेकिन जांच में धान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
मंडी अधिनियम के तहत तत्काल कार्रवाई करते हुए
₹49,289 का शुल्क
और ₹5,000 का समझौता शुल्क लगाया गया।
इस तरह कुल ₹54,289 का फाइन वसूला गया।
नगरी SDM मनोज मरकाम की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से धान के अवैध कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।
प्रशासन का साफ संदेश—
अवैध धान पर अब सिर्फ चेतावनी नहीं, सीधा फाइन।
कार्रवाई जारी रहेगी।
मिश्रा जी की कलम से 🖊️...9575560069

.png)

0 Comments