🌸 सुबह से रात तक शिव आराधना
मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। प्रातःकाल से ही कर्णेश्वर महादेव की विधिवत पूजा–अर्चना प्रारंभ होगी। वहीं सान्ध्यकालीन बेला में महारुद्राभिषेक, महाआरती तथा विशाल प्रसादी भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें दूर–दराज से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
🎶 शिव महिमा का गुणगान
दिन में साकरा की मानस मंडली द्वारा शिव महिमा का संगीतमय गुणगान किया जाएगा, जिससे पूरा वातावरण “हर–हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठेगा।
🤝 ट्रस्ट और सेवकों की सामूहिक तैयारी
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट संरक्षक कैलाश पवार, उपाध्यक्ष रवि ठाकुर, सचिव भरत निर्मलकर, कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर, सह सचिव राम भरोसा साहू सहित मोहन पुजारी,वरिष्ठ ट्रस्टी प्रकाश बैश, नागेंद्र शुक्ला, योगेश साहू, छबि ठाकुर,बबलू गुप्ता, दुर्गेश साहू, ईश्वर जांगड़े,डोमार मिश्रा, महेंद्र कौशल रवि भट्ट,हनी कशयप, अनिरुद्ध साहू,गगन नाहटा ललित निर्मलकर,संतु साहू मिलेश साहू,प्रमेश निषाद आदि तैयारियों में जुटे है
✨ क्यों खास है कर्णेश्वर धाम की महाशिवरात्रि?
🕉️ 11वीं शताब्दी का ऐतिहासिक शिव मंदिर
🔔 सामूहिक महारुद्राभिषेक और महाआरती
🍛 विशाल प्रसादी भंडारा
🎤 मानस मंडली द्वारा शिव भजन–कीर्तन
महाशिवरात्रि पर कर्णेश्वर धाम में आस्था, इतिहास और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
मिश्रा जी की कलम से 🖊️.....


.png)

0 Comments