LIVE

6/recent/ticker-posts

जिस पुल को लोग ‘चुनावी जुमला’ मान बैठे थे, उसे बलजीत छाबड़ा ने मंजूरी दिलाकर सच में बदल दिया ! जो कहा, वो किया- बलजीत छाबड़ा का वादा बना हकीकत

धमतरी -कहते हैं चुनावी वादे भाषणों तक ही सीमित रह जाते हैं,लेकिन नगरी नगर पंचायत में इस बार कहानी बदली है।
अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने जो कहा था,उसे तन–मन–धन से एड़ी–चोटी एक कर पूरा कर दिखाया।
नगरी और आसपास के किसानों की सबसे पुरानी और अहम मांग—
महानदी पर पुरानी बस्ती–मोदे मार्ग पुलिया निर्माण,
जो सालों से सिर्फ वादों में जिंदा थी,
अब हकीकत बनने जा रही है।
👉 3 करोड़ 31 लाख 46 हजार रुपये की
प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है।
अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा,पार्षद शंकर देव, हरिस साहू, असकरण पटेल सहित पूरी टीम के सतत प्रयासों से यह बहुप्रतीक्षित सपना साकार हुआ। इस फैसले से मोदे, खम्हरिया, बिरनपुर सहित क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है।
अब तक पुल न होने से
खेती प्रभावित होती थी
हर साल लाखों का नुकसान
दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था
अब इन समस्याओं से हमेशा के लिए निजात मिलने जा रही है।
अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा—
यह चुनाव का सबसे बड़ा वादा था,
जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विकासपरक सोच।और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के किसान हितैषी निर्णय से
इस योजना को तत्काल मंजूरी मिली।
उन्होंने दो टूक कहा—
जो वादा किया है, उसे पहले साल में पूरा करना मेरा संकल्प है और मेरी टीम इस पर शत–प्रतिशत खरी उतर रही है।”
🔹नगरी में अब वादे नहीं, काम बोल रहा है।
                                           मिश्रा जी की कलम 🖋️ ....से

Post a Comment

0 Comments