LIVE

6/recent/ticker-posts

सिंघम के आगे फेल हुआ हर षड्यंत्र, कर्णेश्वर मेला महोत्सव 2026 बना शांति और सुरक्षा की मिसाल

धमतरी - सिहावा - कर्णेश्वर माघी मेला महोत्सव 2026 में सिहावा थाना पुलिस ने जिस सतर्कता, सूझबूझ और प्रोफेशनल अंदाज़ में ड्यूटी निभाई, उसकी हर ओर सराहना हो रही है। लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी वाले इस विशाल मेले में पुलिस की मुस्तैदी ने किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को पहले ही खत्म कर दिया।

बरामद लोहे के कड़े बने सबसे बड़ी कामयाबी

मेले के दौरान पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाते हुए करीब 15 किलो से अधिक वजनी 200 से अधिक लोहे के कड़े जप्त किए पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यही लोहे के कड़े किसी भीअ समय मारपीट, चाकूबाजी या बड़े हुड़दंग का कारण बन सकते थे। लेकिन सिहावा पुलिस ने समय रहते इन घातक सामानों को जब्त कर बड़ी अनहोनी को टाल दिया।

सीमित बल, लेकिन मजबूत रणनीति

मेले की सुरक्षा के लिए सिहावा थाना को महज 24 अतिरिक्त पुलिस बल मिला था, जो थाना में पहले से पदस्थ जवानों के साथ मिलकर सुरक्षा कवच बनकर तैनात रहे सीमित संसाधनों के बावजूद थाना प्रभारी शरद ताम्रकार के नेतृत्व में पुलिस ने जिस तरह पूरे मेला परिसर पर नियंत्रण रखा, वह काबिल-ए-तारीफ रहा।

झूला स्थल पर सात दिन पुलिस चौकी

मेले के सबसे संवेदनशील क्षेत्र झूला स्थल में लगातार सात दिनों तक अस्थायी पुलिस चौकी का संचालन किया गया।इस चौकी के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, लगातार पेट्रोलिंग और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई, जिससे महिलाओं, बच्चों और परिवारों ने बेखौफ होकर मेले का आनंद लिया।

अनुशासन से बनी सुरक्षा की मिसाल

मेला क्षेत्र में चारपहिया वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित

अलग-अलग मार्गों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग स्थल

पैदल आवागमन को प्राथमिकता, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति नहीं बनी

इन फैसलों ने न सिर्फ भीड़ प्रबंधन को आसान बनाया, बल्कि पुलिस को हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने में भी मदद मिली।

नतीजा: शून्य अप्रिय घटना

लाखों की भीड़, संवेदनशील माहौल और सीमित पुलिस बल के बावजूद एक भी मारपीट, चाकूबाजी या हुड़दंग की घटना सामने नहीं आई बरामद किए गए लोहे के कड़े इस बात के गवाह हैं कि अगर पुलिस सतर्क न होती, तो स्थिति कितनी गंभीर हो सकती थी।

निष्कर्ष

कर्णेश्वर माघी मेला महोत्सव 2026 में सिहावा पुलिस की कार्यकुशलता, अनुशासन और रणनीतिक प्लानिंग ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के आगे अराजकता टिक नहीं सकती।लोहे के कड़ों की बड़ी बरामदगी और शांति पूर्ण आयोजन ने सिहावा पुलिस को जनता की नजरों में एक बार फिर भरोसेमंद और प्रभावी पुलिसिंग का प्रतीक बना दिया है।

                                   मिश्रा जी की कलम से...🖊️...

Post a Comment

0 Comments