LIVE

6/recent/ticker-posts

नगरी नगर पंचायत को विकास की बड़ी सौगात: 1.28 करोड़ रुपये के 23 कार्य स्वीकृत, सभी 15 वार्डों में पहुंचेगा विकास

धमतरी - नगरी नगर पंचायत विकास की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ती नज़र आ रही है। नवगठित नगर पंचायत की कार्यकारिणी को बने अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन जिस विकास के वादे के साथ अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा और पार्षदों ने जनता से भरोसा मांगा था, वह अब ज़मीन पर उतरता दिख रहा है।

हाल ही में 76 लाख रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति के बाद अब नगरी नगर पंचायत को एक और बड़ी सौगात मिली है। इस बार अधोसंरचना मद से 1 करोड़ 28 लाख रुपये से अधिक की राशि के 23 विकास कार्यों को मंज़ूरी दी गई है। खास बात यह है कि इस राशि से नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे पूरे नगर को सीधा लाभ मिलेगा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास अभियान की इसी कड़ी में, उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव की अनुशंसा पर नगरी नगर पंचायत को यह महत्वपूर्ण स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा के मार्गदर्शन के साथ-साथ पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह एवं पूर्व विधायक श्रवण मरकाम की विकासोन्मुख सोच और प्रयासों को भी अहम माना जा रहा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने बताया कि चुनाव के दौरान महिलाओं और युवाओं के लिए किए गए वादों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। महिला एवं युवा कल्याण से जुड़े कई विकास कार्यों को अब स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे सामाजिक और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत के सभी पार्षदों, उपाध्यक्ष विकास बोहरा, लोक निर्माण विभाग के सभापति अश्वनी निषाद के समन्वित प्रयासों का ही परिणाम है कि आज नगरी के नागरिकों को विकास के ठोस परिणाम देखने को मिल रहे हैं। “सुग्घर नगरी, सुंदर नगरी” का सपना अब साकार होता नज़र आ रहा है।
स्वीकृत कार्यों में नगर में चौपाटी निर्माण के लिए 15 लाख रुपये, विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवन, नालियों का निर्माण, सीसी एवं बीटी सड़कों जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं। इन कार्यों की मंजूरी पर पार्षद राजा पवार, देवचरण ध्रुव, मिकी गुप्ता, नरेश पटेल, विनीत कोठारी, चेलेश्वरी साहू, जयंती टुकेश्वरी साहू, अलका साव, डगेश्वरी साहू, अंबिका ध्रुव, यशकरण पटेल, शंकरदेव, हरीश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा एवं सभापति अश्वनी निषाद के प्रति आभार व्यक्त किया है।

नगरवासियों को उम्मीद है कि जिस तरह विकास की यह धारा लगातार बह रही है, आने वाले समय में नगरी नगर पंचायत एक आदर्श और विकसित नगर के रूप में अपनी पहचान बनाएगी।

 मिश्रा जी की कलम से 🖊️...

Post a Comment

0 Comments