LIVE

6/recent/ticker-posts

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का धमतरी दौरा आज ,दुगली जायेंगे पूर्व सीएम


धमतरी - झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का आज धमतरी दौरा है ….वे भीम राव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में करेंगे शिरकत करने झारखंड से छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले पहुंचेंगे ….सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पहुचेंगे जहां नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल एवं प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना महासंघ के द्वारा स्वागत किया जाएगा उसके बाद धमतरी के लिए रवाना होंगे …12 बजे धमतरी रेस्ट हाउस पहुंचेंगे करीब 1 घंटे सामाजिक जनों से मुलाकात करेंगे उसके बाद दुगली के लिए निकलेंगे 2 बजे दुगली में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134 वी जयंती समारोह में शामिल होंगे …और 2026 -27 में देश में होने वाले परिशीमन सहित संवैधानिक सांस्कृतिक वन अधिकार कानून पारंपरिक आयुर्वेद एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा करेंगे ,पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड अर्जुन मुंडा 2 घंटे दुगली में बिताने के बाद धमतरी के लिए रवाना होंगे शाम 7.30 बजे पालीटेक्नीक कॉलोनी रुद्री में आर एन ध्रुव के बेटे की शादी समारोह में दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देकर रायपुर के लिए रवाना होंगे रायपुर में रात्रि विश्राम कर सुबह झारखंड लौटेंगे …कार्यक्रम की अध्यक्षता केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम वही विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी ,और आर एन ध्रुव,मायाराम नागवंशी होगे…. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे कार्यक्रम में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतज़ाम किया गया है।

Post a Comment

0 Comments